मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी पनीर बनाने वाली इकाई पर छापा मारा।
हुसैनी गांव में सोनू कुमार की इकाई में केमिकल से पनीर तैयार किया जा रहा था।
जांच के दौरान टिनोपाल और रंगकाट (सोडियम हाइड्रो सल्फेट) समेत कई सामग्री बरामद हुई।
टीम ने मौके से करीब 500 किलो दूषित पनीर और 2000 किलो दूषित दूध नष्ट कराया।
नष्ट किए गए सामान की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई गई है।
विभाग ने इकाई संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments