कलेक्टर श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत 21 अगस्त को आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं आवेदनों का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकतम प्रकरणों का निराकरण पूर्व में ही कर लिया जाए तथा शेष मामलों का समाधान शिविर स्थल पर किया जाए। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव न हो, उनमें समय-सीमा तय कर आवेदकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए।


        बैठक में एमएसएमई, खनिज, नगरीय आवास, स्‍कूल शिक्षा, पीएचई, कृषि, श्रम, सहकारिता, जनजातीय कार्य विभाग, साईंस एण्‍ड टेक, सामाजिक न्याय, कृषि, नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों का गंभीरतापूर्वक और प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ने राजस्‍व विभाग के अंतर्गत लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की गई।